लुधियाना| साईं द्वारका माई धाम, ललतों कला, पक्खोवाल रोड पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाता है। सांई सेवक अविनाश माटा ने बताया कि पिछले कई महीनों से रोजाना दोपहर के समय जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा के दौरान मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहते हैं और सेवा में हिस्सा लेते हैं। यह लंगर समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


