साईं नगर में सड़क पर बह रहा पानी, चार साल से टेंडर के बावजूद काम शुरू नहीं

रांची नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 47 के साईं नगर, जोरार की स्थिति बीते चार वर्षों से बदहाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सड़क और नाली निर्माण के लिए चार साल पहले टेंडर तो हो चुका है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। नतीजतन पूरे इलाके में आवागमन एक बड़ी समस्या बन गया है। साईं नगर की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *