भास्कर न्यूज| अमृतसर शिवाला बाग भाइयां के सामने स्थित साई मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर ट्रस्टियों की अध्यक्षता में मनाए साई मूर्ति स्थापना दिवस दौरान साई बाबा के दुग्ध स्नान करवाए। इससे पहले पंडितों ने 2 घंटे मंत्रोच्चारण किया। जिसमें देसी घी, शहद, गंगाजल दुध, दही से साई बाबा की प्रतिमा के स्नान करवाए। मंदिर ट्रस्टी और प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में करवाए स्नान के बाद साई बाबा जी सुंदर शृंगार किया। इसके बाद साई बाबा को मिठाइयों का भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा गया। इसी दौरान भजन मंडलियों ने साई बाबा के भजन गाए। उन्होंने ‘शिरड़ी वाले साई बाबा आया मैं तेरे दर पर सवाली’ भजन गाया तो भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


