मालथौन ब्लॉक के मड़ैया माफी गांव में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने से आक्रोश फैल गया। सार्वजनिक स्थल पर लगी मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। अनुयायी और ग्रामीण मौके पर जुटकर विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मूर्ति की पुनः स्थापना की मांग की। यह दो माह में तीसरी घटना है। सूचना पर पुलिस और एसडीएम पहुंचे, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


