सागर की स्कूलों में शनिवार को भी रहेगी छुट्टी:तापमान में गिरावट के बाद कलेक्टर ने 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए जारी किया आदेश

सागर में इस समय बादलों के बीच सर्द हवाओं से रात के साथ दिन में भी ठिठुरन है। लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने शनिवार को भी कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों में छात्र- छात्राओं के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने वर्तमान समय में तापमान में अत्यधिक गिरावट और शीतलहर चलने से छात्र-छात्राओं के सेहत को देखते हुए जिले के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएससी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले शुक्रवार को भी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की छुट्टी घोषित की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *