सागर के 40 कलाकार राजपथ पर लोक नृत्य करेंगे:दिल्ली में बुंदेलखंड के बधाई लोक नृत्य की कर रहे रिहर्सल

भारत सरकार के लोक संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यक्रम जयति जय मम भारतम के तहत 26 जनवरी की परेड में पूरे देश से 5 हजार लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। कलाकार राजपथ पर एक साथ लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। जिसमें शामिल होने के लिए सागर से 40 कलाकारों का दल भी गया है। सागर की स्थानीय लोक कला संस्था के पवन अठिया समेत 40 लोक कलाकार दिल्ली में 1 महीने की रिहर्सल के लिए पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में रहकर अपनी प्रस्तुति की रिहर्सल कर रहे हैं। लोक कलाकार पवन कुमार ने बताया कि सागर का दल बधाई लोक नृत्य को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है। सागर के कटरा, मकरोनिया, लक्ष्मीपुरा, बड़ा बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में रहने वाले 20 युवक और 20 युवतियां इस दल में शामिल हैं। कलाकारों के दल में अंकित सेन, आभा श्रीवास्तव, तनू ठाकुर, ग्राम रजौआ से सुजाता सेन समेत अन्य अपनी प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *