सागर में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त:​​​​​​​खैर की लकड़ी ले जा रहे थे 2 तस्कर; कांटी रोड पर घेराबंदी कर रोका

सागर जिले की बंडा थाना पुलिस ने मंगलवार को खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। कांटी रोड पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। लकड़ी परिवहन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन और आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है, जो अब आगे की कार्रवाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 एटी 2375 में अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने टीम गठित कर कांटी रोड पर चेकिंग लगाई। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन आता नजर आया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। दस्तावेज नहीं दिखा पाए तस्कर पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गौरीशंकर लोधी और देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी बल्देवगढ़ बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें खैर की लकड़ी भरी हुई मिली। जब पुलिस ने लकड़ी परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, तो ड्राइवर कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस पिकअप और लकड़ी जब्त कर थाने ले आई। वन विभाग को सौंपी कमान मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बंडा थाने पहुंची। पुलिस ने जब्त वाहन और लकड़ी के साथ दोनों हिरासत में लिए गए युवकों को वन विभाग की टीम को सौंप दिया है। अब इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *