सागर में करंट लगने से किसान की मौत:सिंचाई करते समय चपेट में आया, परिजन ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में ग्राम चनौआ के युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय किसान अपने खेत में लगी फसल में सिंचाई कर रहा था। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया‌। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में परिजन ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, चनौआ निवासी शिवम पिता मुन्ना लाल कुर्मी उम्र 30 साल अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। पास में ही बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। पाइप बदलते समय शिवम करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। शिवम खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। एक छोटा बच्चा है। मृतक के परिजन गौतम कुर्मी ने बताया कि यह हादसा नहीं है, बिजली कंपनी की लापरवाही से मौत हुई है। क्योंकि खेत के पास ट्रांसफॉर्मर लगा है। तार झूल रहे हैं। विभाग को इस संबंध में शिकायतें की गई। दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा आज परिवार का बेटा चला गया। परिजनों ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *