सागर में कारों की टक्कर में युवक की मौत:गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई थी कार, गौरझामर की ओर जा रहा था मृतक

सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र के मढ़ी-जमुनिया-बहेरिया रोड पर शुक्रवार को दो कारों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में कार में सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह हरिओम पिता जोरावल दांगी उम्र 25 साल बहेरिया से कार में सवार होकर गौरझामर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में मढ़ी के पास अचानक सड़क पर सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गंभीर चोटे आने से हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास खेतों में मौजूद किसान पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। देवरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने बताया कि मढ़ी जमुनिया रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *