सागर में घर जलाकर 2 भाइयों की हत्या का आरोप:हिंदू संगठनों ने घेरा SP ऑफिस; बोले- फईम खान परेशान करता था, उसका मकान तोड़ो

सागर के नरयावली थाना क्षेत्र के चांदामऊ गांव में घर में लगी आग से दो सगे भाइयों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि साजिशन की गई हत्या है। संगठनों का दावा है कि एक वर्ग विशेष के युवक फईम खान ने घर में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी का मकान तोड़ने की मांग की। लड़की को मिलने बुलाया, नहीं आई तो लगा दी आग मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि गांव का ही फईम उर्फ छोटू खान पीड़ित परिवार की बेटी साक्षी (22) को परेशान करता था और आए दिन धमकाता था। घटना वाली रात (5 दिसंबर) भी फईम ने युवती को फोन कर मिलने बुलाया था, लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि इसी खुन्नस में उसने घर में आग लगा दी। आग में झुलसने से साक्षी के भाई अनुज (19) और कार्तिक (15) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साक्षी का अभी इलाज चल रहा है। माता-पिता शादी में गए थे, घर में सो रहे थे बच्चे घटना 5 दिसंबर की रात की है। पिता गणेश चढ़ार खेत पर थे, जबकि मां और छोटी बेटी एक शादी में सागर गए थे। घर पर साक्षी, अनुज और कार्तिक सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। तीनों बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई तो सागर बंद कराएंगे हिंदू संगठन के पप्पू तिवारी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घटना को लंबा समय हो गया, लेकिन पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही फईम खान पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और सागर बंद कराया जाएगा। वहीं, एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने मामले के हर बिंदु पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *