सागर में पानी की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम:सुबह 8 से रात 8 बजे तक कर सकेंगे कॉल; इंदौर की घटना के बाद निगम अलर्ट

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और बीमारी की घटना के बाद सागर जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड पर है। शहर में पाइप लाइनों की मरम्मत और लीकेज तलाशने का काम तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने पानी की क्वालिटी, लीकेज और सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सुबह 8 से रात 8 बजे तक कर सकेंगे शिकायत
शहरवासी अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पेयजल से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का निराकरण तय समय-सीमा में किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम नगर निगम की सामान्य प्रशासन शाखा में बनाया गया है। इन नंबरों पर करें कॉल
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कंट्रोल रूम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। आप सीधे इनसे संपर्क कर सकते हैं… दो शिफ्ट में रहेगी कर्मचारियों की ड्यूटी
कंट्रोल रूम 12 घंटे खुला रहेगा। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *