सागर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:इमलिया गांव का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सागर के ग्राम इमलिया में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतरवाया गया। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट लिखवाने थाने के लिए गया था
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान राजा लोधी निवासी इमलिया के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि मृतक राजा का रविवार दोपहर गांव के ही व्यक्ति से विवाद हुआ था।विवाद के बाद वह शाम के समय रिपोर्ट कराने का बोलकर घर से गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात घर नहीं आया तो परिजन ने तलाश की। लेकिन कहीं नहीं मिला। सोमवार को राजा का शव सड़क किनारे लगे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजन ने मामले में युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *