सागर में मंदिर परिसर में खड़ी कार में आग:वृंदावन बाग में बोनट से शुरू हुई लपटें, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

सागर के गोपालगंज क्षेत्र स्थित वृंदावन बाग मंदिर परिसर में बुधवार रात खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आगजनी में कार बुरी तरह जल गई। कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मंदिर ट्रस्ट को इसकी जानकारी दी। ट्रस्ट ने बिना देरी किए पुलिस कंट्रोल रूम और फायर फाइटर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। काम से गए थे मालिक, बोनट से शुरू हुई आग जानकारी के अनुसार, कल्पधाम कॉलोनी निवासी प्रभुलीन चौधरी बुधवार रात गोपालगंज पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार वृंदावन बाग मंदिर परिसर में पार्क की और अपने निजी काम से चले गए। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। आग बोनट से शुरू हुई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग लगने से कार का अगला हिस्सा और अंदर का पूरा इंटीरियर जलकर खाक हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, शॉर्ट सर्किट की आशंका घटनाक्रम की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक रूप से कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस आग लगने के असल कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *