सागर में नए साल 2025 के स्वागत में जश्न मनाया गया। न्यू ईयर 2025 को वेलकम करने के लिए शहर के होटल, रिसोर्ट और कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाइव बैंड परफॉर्मेंस, डांसिंग-सिंगिंग के साथ डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरके। रात 12 बजते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ नए साल का वेलकम किया गया और केक काटकर जश्न मनाया गया। सागर के बामोरा स्थित दीपाली होटल में नए साल को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंचे। जहां वे डीजे की धुन पर जमकर थिरके। 12 बजते ही उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अन्य होटल, रेस्टोरेंट में आयोजन हुए। जहां कस्टमर को ध्यान में रखकर पैकेज तैयार किए गए। बालक कॉम्प्लेक्स में मनाया नए वर्ष का जश्न
शहर के बालक कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों ने परिवारों के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। पहल कमेटी और महिला मंडल ने कॉलोनी के पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। साथ में बैठकर सभी ने भोजन किया। रात 12 बजे आतिशबाजी कर नया वर्ष मनाया। एक-दूसरे को नववर्ष की बधाईयां देकर अपने घरों के लिए रवाना हुए। सड़कों पर तैनात रही पुलिस
नए वर्ष को लेकर सुरक्षा के दृष्टि पुलिस बल शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात रहा है। पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करते हुए दिखी। इसी दौरान मकरोनिया चौराहे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क से हटवाया है। वहीं ठंड ज्यादा होने और कोहरे के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।


