सागर में महिलाओं ने जलाया IAS संतोष वर्मा का पुतला:ब्राह्मण की बेटियों को लेकर दिए विवादित बयान का विरोध, FIR दर्ज करने की मांग

आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सागर में ब्राह्मण समाज के बाद शुक्रवार को सर्व समाज की महिलाओं ने आईएएस वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं कोतवाली थाने के सामने जमा हुई। जहां वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध करते हुए आईएएस वर्मा का पुतला जलाया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि आईएएस वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब एक प्रशासनिक अधिकारी ही महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी करेगा तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने थाने में लिखित आवेदन देकर आईएएस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और तत्काल निलंबन की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
प्रतिमा चौबे ने कहा कि वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। जिसका विरोध सभी समाज की महिलाओं ने किया है। बेटियों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 7 दिन में आईएएस वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *