सागर में रिवॉल्वर बेचने आए 3 युवक गिरफ्तार:गिरवी रखी कार लेकर पहुंचे थे देवरी; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सागर जिले की देवरी पुलिस ने रिवॉल्वर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर रिवॉल्वर बेचने के लिए देवरी पहुंचे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम विहार कॉलोनी में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसुम विहार कॉलोनी में एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और उसमें कुछ लोग बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर आने के लिए कहा। तलाशी में मिली रिवॉल्वर ड्राइवर सीट के बाजू में बैठे युवक ने अपना नाम नीलेश (पिता धनीराम गौंड, उम्र 26 साल, निवासी ग्राम सरखेड़ा) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद हुई। उसने बताया कि यह बंदूक ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति की है। पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम मंगल (पिता सतपाल सिंह दांगी, उम्र 26 साल, निवासी सरखेड़ा) बताया। वहीं, पीछे की सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान पूरन (पिता श्रीराम गौंड, उम्र 22 साल, निवासी बूठी मुआर, देवरी) के रूप में दी। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरवी रखी कार में सवार होकर रिवॉल्वर बेचने के लिए देवरी आए थे। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कार और हथियार जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *