सागर में लेडी प्रिंसिपल सस्पेंड, स्कूल से गायब मिलीं:10वीं-12वीं का रिजल्ट भी 30% रहा; कमिश्नर ने की कार्रवाई

सागर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरारी की प्रभारी प्राचार्य अनीता कोरी को लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्कूल का रिजल्ट लगातार खराब रहने और निरीक्षण के दौरान गायब मिलने पर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने यह सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने 18 जुलाई को सुबह 10.40 बजे स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। हैरानी की बात यह थी कि स्कूल खुलने के समय भी प्रभारी प्राचार्य और कई शिक्षक स्कूल से नदारद थे। जब इसे लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पहले अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए और अब प्राचार्य पर गाज गिरी है। रिजल्ट खराब, स्टाफ पर कंट्रोल नहीं निलंबन का बड़ा कारण स्कूल का बेहद खराब रिजल्ट भी है। पिछले सत्र (2024-25) में यहां 10वीं का रिजल्ट महज 30% और 12वीं का सिर्फ 28% रहा था। अधिकारियों ने पाया कि मौजूदा सत्र में भी पढ़ाई की गुणवत्ता नहीं सुधरी है और प्राचार्य का अपने स्टाफ पर कोई नियंत्रण नहीं है। लगातार मिल रही शिकायतों और शासन के निर्देशों की अवहेलना को देखते हुए आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *