सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को यूजीसी (UGC) के नए नियमों के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्र पैदल मार्च करते हुए प्रशासनिक भवन के गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने यूजीसी एक्ट को रद्द करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कुलपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने कहा कि “यूजीसी से विश्वविद्यालय के छात्र बंट रहे हैं। लेकिन हम सभी छात्र संकल्प लेते हैं कि विद्यार्थियों को बंटने नहीं देंगे।” उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है, लेकिन हम सभी छात्र सरकार से मांग करते हैं कि इस एक्ट को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि यह एक्ट छात्रों के हित में नहीं है। ‘सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, पर इसे वापस लें’ प्रदर्शन में शामिल छात्रा महिमा प्यासी ने कहा कि “फिलहाल यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। लेकिन इस एक्ट को पूरी तरह से वापस लिया जाना चाहिए। इससे विश्वविद्यालय में छात्र बंटेंगे।” ‘यहां राजनीति न करें, पढ़ाई करने दें’ अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि “विश्वविद्यालय में यूजीसी लागू नहीं होना चाहिए। अभी छात्र एकजुट हैं। सभी को पढ़ाई करने दें। यहां राजनीति न करें।”


