बेटे ने ससुराल पक्ष को बुलाकर माता-पिता को पिटवाया:डिंडौरी में भूसा मांगने पर झगड़ा, दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की

डिंडोरी के घाना घाट गांव में सोमवार को अरहर के भूसे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ससुराल पक्ष के साथ मिलकर माता-पिता की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पिता धरम सिंह राठौर के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने अलग रह रहे अपने बेटे राजकुमार से फसल कटाई के बाद भूसा मांगा। धरम सिंह ने बहू से कहा था कि वह भूसा उनकी गायों के लिए दे दे। इसी बात पर बहस हुई और बहू ने राजकुमार को फोन कर बुला लिया। सोमवार सुबह राजकुमार अपने साले पवन राठौर, सास राम बाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा और माता-पिता के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस वहीं बेटे राजकुमार का आरोप है कि उसके पिता उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी को परेशान करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। कोतवाली पुलिस ने धरम सिंह की शिकायत पर राजकुमार के साले, सास और अन्य रिश्तेदारों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं बेटे की शिकायत पर भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *