बालोद| सागौन पेड़ की अवैध परिवहन एवं फर्नीचर बनाने के मामले में वन विभाग स्तर पर कार्रवाई मंे देरी व तालमटोल के चलते शिकायतकर्ता ने इस मामले की जानकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव आईएएस रिचा शर्मा को दी। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने दुर्ग सीसीएफ (मुख्य वन संरक्षक) को मामले की जानकारी और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और दोषियों पर कार्रवाई करने निर्देश दिए। बहरहाल इस संबंध में विभागीय अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं। तर्क दे रहें है कि रायपुर हेड कार्यालय स्तर से मामले की जांच हो रही है। अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।


