साजिश कर ओबीसी आरक्षण में कटौती की है: कुलबीर

राजनांदगांव| शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी। अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया। भाजपा सरकार ने प्रदेश में साजिश कर ओबीसी आरक्षण में कटौती की है। अधिकांश जिला, जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया। मैदानी क्षेत्रों में अनेकों पंचायतें ऐसी है जहां लगभग 90 से 99 प्रतिशत आबादी ओबीसी की है। लेकिन वहां पर ओबीसी के लिए सरपंच पद आरक्षित नहीं है। पंचों का आरक्षण भी जनसंख्या के अनुपात में कम है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *