साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:10 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, बिल्डिंग को भी नुकसान

सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा कस्बे में सब्जी मंडी मार्ग पर स्थित एक साड़ी की दुकान पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपए की साड़ी जलकर राख हो गई।
आसपास के लोगों ने निजी नलकूप की सहायता से आग पर काबू पाया। इस दौरान चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी हरभान सिंह भी मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाने की व्यवस्था की। आग के चलते पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और सभी लोग मकान के बाहर आ गए। मेले के कारण लाए थ 10 लाख का माल
चौथ का बरवाड़ा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सब्जी मंडी मार्ग पर नमिता जैन पत्नी महावीर प्रसाद जैन साड़ी की दुकान करती है। चौथ माता का मेला होने के चलते हाल ही में 8 से 10 लाख का माल दुकान पर लाया गया था। गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते नीचे साड़ी की दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग लगातार बढ़ती चली गई और पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। आग में फसे 5 लोगों को सीढ़ियां लगाकर निकाला
इस दौरान मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारी दीपक गुर्जर एवं शेरू खान ने पत्थर से दुकान का गेट तोड़ा। जिसके बाद अन्य लोगों ने आसपास के नलकूप से पानी की व्यवस्था की। सूचना पर तुरंत चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी भी पहुंच गए। आग के चलते घर के 5 सदस्य अंदर फस गए थे। जिनको सीढ़ियां लगाकर दूसरी मंजिल से खिड़की के सहारे बाहर निकल गया। पीड़ित महावीर प्रसाद ने बताया कि दुकान में प्राथमिक रूप से 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ है और पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसका आकलन लगाना मुश्किल है। वहीं चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार नीरज सिंह ने पहुंचकर नुकसान का आकलन करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *