सात घंटे में चोरी करने वाले तीन बादमाश गिरफ्तार:चोर छत का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे,गल्ला तोड़कर 65 हजार ले गए थे

अलवर के अखेपुरा थाना पुलिस ने दुकान में चोरी कर नकदी पार करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने के एएसआई घनश्याम शर्मा ने बताया कि परिवादी महेंद्र जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अशोका टॉकीज से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित उनकी दुकान व गोदाम, जो नवकार ट्रेडर्स के नाम से है, उसमें अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवादी के अनुसार सोमवार रात चोर दुकान के पीछे छत पर चढ़े और सीढ़ियों का ताला तोड़कर नीचे उतरे। इसके बाद दराज से 65 हजार रुपये नकद और एक आधार कार्ड चोरी कर ले गए। परिवादी ने मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना के आधार पर कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल गिर्राज की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—लोकेश कुमार निवासी नवाबपुरा मोहल्ला, राहुल बैरवा निवासी गाय वाला मोहल्ला और राहुल कोली निवासी ज्योति नगर, 200 फुट रोड—को मंगलवार शाम को ही डिटेन कर थाने ले आए।और बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महज सात घंटे में नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दिया है। फिलहाल वारदात में चोरी गई नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *