सात दिवसीय नूनबिल मेला की डाक दो लाख 85 रुपए हजार में

दुमका| दुमका के मसलिया प्रखंड में के दलाही में प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति पर लगने वाला ऐतिहासिक सात दिवसीय नूनबिल मेला की सरकारी डाक इस वर्ष दलाही निवासी महेश शर्मा ने सबसे अधिक बोली लगाकर अपने नाम कर ली है। सर्वाधिक महेश ने यह डाक दो लाख 85 हजार रुपए में ली है। इससे पूर्व के वर्षों में मसलिया के ही शिकारपुर निवासी कालू राय मेला का डाक लेते आ रहे थे। डाक लेने के बाद महेश शर्मा ने कहा कि इस बार पूरे नूनबिल नदी परिसर व मेला परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था कराएंगे। मंदिर स्थल व गर्म जलकुंड को भी रंग-रोगन कराया जाएगा। यहां सात दिनों तक बिहार-बंगाल-ओड़िशा जैसे राज्यों से व्यापारी पहुंचकर कर मेला परिसर में अपना दुकान लगाते हैं। मेला में आने वाले श्रद्धालु यहां स्थित गर्म जलकुंड में डुबकी लगा कर नूनबिल बूढ़ी माता की पूजा नमक व बताशा चढ़ा कर करते हैं। जलकुंड में नहाने वालों को चर्म रोग से मुक्ति मिलती है, ऐसी भी मान्यता कायम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *