सात से शुरू होगा कल्चरल डायरीज का पांचवां एडिशन:पर्यटन विभाग की पहल, अल्बर्ट हॉल पर दो दिन लोक कलाकार संगीत, नृत्य की देंगे आकर्षक प्रस्तुति

जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर कल्चरल डायरीज का पांचवां एडिशन शुक्रवार और शनिवार (7-8 फरवरी) को आयोजित होगा। इस पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या में लोकगीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। 7 फरवरी को डॉ. बाबूलाल पलवार, तालबंदी संगीत संस्थान के कलाकार तालबंदी गायन और ब्रज रसिया लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। 8 फरवरी को प्रसिद्ध कलाकार गौतम परमार और उनके दल द्वारा लोकगीत, भवाई नृत्य, घूमर, चरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोड़ी, रिम नृत्य और अग्नि नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग की कल्चरल डायरीज- पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या के तहत किया जा रहा है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की ओर से लोक कलाकारों और समसामयिक कलाकारों को मंच प्रदान करने की अभिनव पहल के रूप में इसे शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *