सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह उज्जैन के शिप्रा तट पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराया। 22 जोड़ों ने एक ही मंडप में फेरे लिए। सम्मेलन में न वीआईपी मंच था, न विशेष स्टेज न भव्य सजावट। हां, वीआईपी जरूर पहुंचे। मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके, विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के कई मंत्री, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के अलावा कई संत मौजूद रहे। उज्जैन में शिप्रा तट पर मुख्यमंत्री यादव के बेटे सहित 22 जोड़ों ने एकसाथ लिए फेरे, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र… योग गुरु बाबा रामदेव ने वैदिक रीति से विवाह संस्कार कराया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व जूना अखाड़ा के स्वामी हरी गिरि ने सभी जोड़ों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
पहले भी मिले ऐसे उदाहरण इशिता के पिता दिनेश पटेल किसान हैं। सीएम के परिवार के साथ यह उनका दूसरा रिश्ता है। इससे पहले सीएम की पुत्री आकांक्षा उनके परिवार की बहू बनी थी।


