सादुलपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हुआ अन बैलेंस,VIDEO:सड़क पर गड्ढे में फंसा टायर, नीचे गिरे स्टूडेंट्स; 7 बच्चे सवार थे

सादुलपुर में बारिश से हुए गड्ढे अब आमजन के साथ स्कूली बच्चें के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सादुलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे बच्चों के लेकर जा रहा ऑटो गड्ढे की वजह से तिरछा हो गया। इस दौरान उसमें सवार स्कूली बच्चे नीचे गिर गए। घटना शहर के शिव मंदिर के पास की है। सुबह स्कूल जा रहे थे बच्चे
कॉलोनी की उस्माना ने बताया-मंगलवार सुबह एक टेंपो शहर के रामदेव मंदिर के पास स्थित माइंड ग्रोथ स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। इस दौरान सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर वह जैसी ही शिव मंदिर के पास पहुंचा तो एक बड़े गड्ढे में उसका टायर फंस गया। इसके बाद टेंपो अन बैलेंस होकर तिरछा हो गया। इस दौरान टेंपो सवार बच्चे नीचे गिर गए। टेंपो में कुल 7 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को संभाला और टेंपो को सीधा किया। इसके बाद स्कूली बच्चे मौके से रवाना हो गए। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… स्थानीय बोले-ये स्कूल जाने का मुख्य रास्ता
कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग सत्यनारायण ने बताया-ये स्कूल जाने का मुख्य रास्ता है। पूरी गली में जगह-जगह गड्ढे हैं। कभी भी हादसा होने का डर है। प्रशासन को जल्द इन्हें ठीक करना चाहिए। ईओ बोले-जल्द पूरे गड्ढे भरे जाएंगे
मामले को लेकर सादुलपुर पालिका ईओ सीताराम मीणा ने कहा कि टेंपो पलटने का वीडियो देखा तो दुख हुआ। कितना बड़ा हादसा हो सकता था। मैने पालिका एस आई को बुलाकर बोल दिया। पहले गड्ढे को टेंपरेरी बंद कर दिया गया है। 24 घंटे में पूरा ठीक कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें जयपुर में स्कूल बस पलटी, 8 बच्चे घायल:6 गंभीर घायल बच्चों को चौमूं किया गया रेफर; सड़क पर मवेशी आने से हुआ हादसा जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक स्कूल की बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे, जिनमें से 8 बच्चे घायल हो गए। घटना धोबलाई गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस से गोविंदगढ़ अस्पताल भिजवाया गया, जहां से 6 गंभीर रूप से घायल बच्चों को चौमूं रेफर कर दिया गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *