साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क पर बिरसा चौक में महिंद्रा शोरूम के पास एक कार की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 5:45 बजे के आसपास की है। खरसावां थाना क्षेत्र की बुरुडीह पंचायत अंतर्गत पोटका गांव निवासी 65 वर्षीय किशोर नायक व कुचाई मरंगहातु निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार साप्ताहिक हाट में सामान की खरीदारी करने के बाद पैदल अपनी गाड़ी की और जा रहे थे, इतने में एक आर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। उनका सारा सामान भी रोड पर बिखर गया। दोनों को गंभीर रूप से चोट लगी है। एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई तो स्थानीय लोग स्कूटी से ही दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुमार कुचाई निवासी हैं, परंतु वह सरायकेला में आदर्श कॉलोनी में किराए पर रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *