सामाजिक मंच का लाभ उठाने से युवा कभी पीछे न हटें: ताम्रध्वज

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई रविवार को साहू मित्र सभा भिलाईनगर की आमसभा के साथ युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इस दौरान समाज के लिए विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि परिचय सम्मेलन के लिए समाज बड़ा मंच देता है। यहां आकर अपना परिचय देने में संकोच नहीं करना चाहिए। युवक-युवतियों को इस मंच का लाभ उठाना चाहिए। प्रारंभ में साहू मित्र सभा के अध्यक्ष खेदराम साहू ने बताया कि समाज की मांग पर शासन ने 20 लाख रुपए स्वीकृत किया है। इसका काम शुरू हो गया है। समारोह में समाज रत्न स्व. डॉ. मनराखन लाल स्मृति सम्मान जिला साहू संघ दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष नथेला राम साहू को, सर्वश्रेष्ठ पुरुष कार्यकर्ता भूपेन्द्र दास साहू, सर्वश्रेष्ठ महिला कार्यकर्ता अंजू साहू, सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप रूप में क्षेत्रीय साहू मित्र सभा हुडको को सम्मानित किया गया। परिचायिका में विशेष सहयोग के लिए ठंगेश्वर साहू व मनोज साहू सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में युवाओं की परिचय पत्रिका का विमोचन किया गया। अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू ने की। पूर्व सलाहकार प्रदेश साहू संघ रमेश साहू, जितेन्द्र साहू, गिरवर बंटी साहू, डॉ. सरिता साहू, विजय साहू, एमके साहू, तोरण अटल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *