सामाजिक सरोकार सतत जारी, मड़ई मेले से है हम सबकी पहचान: पं शर्मा

भास्कर न्यूज | धमतरी बोड़रा (डी) में मड़ई का आयोजन किया गया। रात में नाचा कार्यक्रम हुआ। इसमें समाजसेवी पं राजेश शर्मा शामिल हुए। उनका सम्मान कार्यक्रम में किया गया। उन्होंने कहा कि शहर और क्षेत्र के सार्वजनिक धरातल पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों को आयोजित कर संपन्न करने का कार्य सतत् जारी रहेगा, जिसके लिए क्षेत्रवासी उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में सदैव खड़े रहे, इसकी अपेक्षा है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपराएं मान्यताओं में मड़ई मिला, हमारी विशिष्ट पहचान के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग स्थान रखती है, इसलिए ऐसे आयोजन के माध्यम से गांवों की आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं अखंडता को बढ़ाने के लिए सफल आयोजन का होना शुभ संदेश है। अध्यक्षता किए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज हमें धन, दौलत, शोहरत के साथ एक विशिष्ट पहचान देता है। बदले में हम अपने जीवन का सार्थक समय, आवश्यक संसाधन को जनहित के कार्यों में लगाए, तो यही परोपकार, पुण्य कार्य के रूप में हमारे जीवन को धन्य कर सफल बना जाता है। इसके लिए पं राजेश शर्मा आने वाले पीढ़ी विशेषकर युवाओं के लिए सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक कार्यों का रोल मॉडल हैं। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष गोपी किशन साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र मांडवी, सचिव सुमित मांडवी, कोषाध्यक्ष संतोष सेन, सह सचिव रामकृष्ण निषाद, संचालक राजेश्वर साहू, संरक्षक महेंद्र कौशिक, शेष पटेल, भीम नेताम, टामेंद्र यादव, चंद्रहास विश्वकर्मा, सलाहकार भुवनेश्वर सोनगात्र, चंद्रहास मांडवी, रोहित साहू, पन्नालाल साहू, शंकर पटेल, नंदू निर्मलकर, टेकराम यादव, राजू पाल, महेंद्र पाल, ईश्वर मरकाम, देवलाल मांडवी, यादराम यादव, कालू लिनिया, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, पप्पू सोनी, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *