सामान बांटने पर विवाद:पार्टनर को बोलेरो से कुचला, कारोबारी की मौत

लुधियाना| सामान बांटने को लेकर हुए विवाद में एक पार्टनर ने दूसरे पर पिकअप वाहन बोलेरो चढ़ाने और बाद में उसकी मौत हो जाने की खबर है। वारदात 24 दिसंबर की रात सन राइज कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान कैलाश पटेल (48) के रूप में हुई है। बेटे लक्ष्मण कुमार वासी शहीद भगत सिंह नगर, धांधरा रोड ने बताया कि उनके पिता कैलाश पटेल का कुल्फी बनाने का गोदाम था। जहां आरोपी सुशील काम करता था। कुछ महीने पहले पिता ने आरोपी को करीब 3 लाख रुपये दिए थे, लेकिन समय पर रकम वापस नहीं करने पर सुशील को काम से निकाल दिया गया। 24 दिसंबर की रात को आरोपी गोदाम से सामान ले जाने की जिद कर रहा था, जबकि उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। शिकायत के मुताबिक आरोपी गोदाम के ताले तोड़कर बलैरो पिकअप में सामान उठाने आने पर उनके पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान सुशील ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनपर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल कैलाश को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने आरोपी सुशील, निवासी सन राइज कॉलोनी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *