लुधियाना के जोड़े ने की खुदकुशी

लुधियाना/बरनाला| बरनाला के गांव टल्लेवाल में एक एनआरआई की कोठी में करीब 10 दिन पहले आकर रहने लगे लुधियाना के एक जोड़े ने आत्महत्या कर ली। हत्या का पता गांववासियों को सुबह लगा जब घर में किसी ने गेट नहीं खोला। शुक्रवार को पड़ोसियों ने दीवार फांदकर देखा तो पुरुष ने गले में फंदा लगाया हुआ था जबकि महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों की पहचान परमिंदर सिंह मछीवाड़ा और बलजीत कौर जगराओं की रहने वाली है। दोनों दोस्त बताए जाते हैं। गांव वासियों ने बताया कि यह घर प्रताप सिंह का है जो इस वक्त अमेरिका में रह रहा है और उसने अपने एक रिश्तेदार को घर की चाबी दी हुई थी और उन्होंने मृत्को को ने इसे ही घर किराए पर रहने के लिए लिया था।‌ जानकारी अनुसार लड़की अविवाहित थी और आरकेस्ट्रा का काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोड़े के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *