सारंगढ़ में कार ने बाइक सवार को कूचला, मौत:घर का सामान लेने निकले थे जीजा-साला, 1 गंभीर; हादसे के बाद भागा ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 24 दिसंबर की शाम यह घटना पचरी मोड़ से पथरिया मोड़ के बीच हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के सोनासिल्ली (पिथौरा) निवासी विनोद कुमार लहरे (32) के रूप में हुई है। वह अपने साढ़ू भाई हेतराम भारती के साथ घरेलू सामान लेने बिलाईगढ़ जा रहे थे। हादसे में विनोद कुमार लहरे की मौके पर ही मौत हो गई। हेतराम भारती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलाईगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कार छोड़कर भागा ड्राइवर घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम करने का प्रयास किया, लेकिन बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिव कुमार धारी और उनकी टीम ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला और चक्का जाम को रोक दिया। बिलाईगढ़ थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया गया और घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG11 BT7547) को जब्त कर थाने ले गई है। आरोपी कार चालक की तलाश जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *