सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज और वाराणसी स्टेशन पर किया जाएगा नियंत्रित

अंबिकापुर | लखनऊ रेल मंडल के जंघई-फाफा मऊ सेक्शन में दोहरीकरण और फूलपुर स्टेशन यार्ड को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1 से 7 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। इस दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को प्रयागराज और वाराणसी स्टेशन पर नियंत्रित किया जाएगा। 1 से 4 अप्रैल तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 को प्रयागराज स्टेशन में 60 मिनट रोका जाएगा। 5 और 6 अप्रैल को यही गाड़ी प्रयागराज में 2 घंटे 30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी। 6 और 7 अप्रैल को छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15159 को वाराणसी सिटी स्टेशन में 2 घंटे 10 मिनट रोका जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *