सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ बेचने वाली 12 दुकानों पर जुर्माना

रांची | लालपुर थाना क्षेत्र स्थित कई शिक्षण संस्थानों के अलावा सरकारी भवनों व सार्वजनिक जगहों पर रविवार को मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चला। पुलिस व प्रशासन की टीम ने 30 दुकानों की जांच की। इस दौरान धूम्रपान कराने व मादक पदार्थ की बिक्री करने वाली 12 दुकानों को कोटपा संशोधन अधिनियम के तहत 13 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। स्कूल, कॉलेज व अस्पताल के 100 मीटर दायरे में स्थित दुकान चलाने वाले संचालकों को चेतावनी दी गई कि वह किसी भी हाल में मादक पदार्थ की बिक्री नहीं करें। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *