साल 2025 के अंतिम 2 दिन:सप्ताहभर में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे भक्त

आज 30 दिसंबर है। साल 2025 को खत्म होने और नए साल के आगाज को अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। साल के अंत और नए साल के शुरुआत से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पिछले सप्ताहभर में करीब 1 लाख 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा समेत अन्य राज्यों से भी भक्त अनेक मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं। फागुन मेला, चैत्र और शारदीय नवरात्र के बाद दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। आज 30 दिसंबर को भी माता के मंदिर में देवी दर्शन के लिए गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। भक्तों का कहना है कि माता जी सबकी मुराद पूरी करती हैं। इस बार भक्तओं के लिए ये व्यवस्था ऐसी रही भीड़ दरअसल, छुट्टियों के चलते इस बार भक्तों की भीड़ अधिक थी। मंदिर समिति की मानें तो 24, से लेकर 28 तारीख तक हर दिन लगभग 20 से 30 हजार लोग पहुंच रहे थे। लेकिन पिछले 2 दिनों से भक्तों की संख्या कम है। 2 दिनों में 5 से 7 हजार भक्त प्रतिदिन दर्शन कर रहे हैं। हालांकि, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। दुकानदार बोले- अच्छी आमदनी मंदिर के बाहर दुकान लगाने वालों का कहना है कि नवरात्र के बाद दिसंबर और जनवरी का ही महीना ऐसा होता है कि यहां सैकड़ों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों में भी अच्छी भीड़ होती है। नारियल और प्रसाद के अलावा अन्य पूजा सामाग्री भी भक्त खरीदते हैं। इस बार भी अब तक आमदनी अच्छी हुई है। ऐसे पहुंच सकते हैं मंदिर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में माता का मंदिर है। अगर कोई भक्त रायपुर से माता के दरबार आना चाहता है तो सड़क मार्ग से करीब 400 किमी की दूरी तय करनी होगी। रायपुर के बाद धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और अंतिम बस्तर (जगदलपुर) जिले की सरहद पार कर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इसके अलावा हैदराबाद से भक्त फ्लाइट से जगदलपुर और फिर वहां से सड़क मार्ग के सहारे दंतेवाड़ा पहुंच सकते हैं। ओडिशा, तेलंगाना, और महाराष्ट्र के भक्तों के लिए भी राह आसान है। ओडिशा के भक्त पहले जगदलपुर, तेलंगाना के सुकमा और महाराष्ट्र के बीजापुर जिला होते हुए सीधे दंतेवाड़ा पहुंच सकते हैं। ये तीनों जिले दंतेवाड़ा के पड़ोसी जिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *