सावधान… झुके हुए हैं बिजली के खंभे, तार में दौड़ रही करंट

गुमला | शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे झुके हुए हैं। इन खंभों पर अब भी हाई वोल्टेज बिजली लाइन चालू है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। झुके हुए बिजली के खंभे न केवल राहगीरों, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों के लिए भी गंभीर खतरा हैं। इसके बावजूद अब तक बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, मामले में चेंबर के उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने बिजली विभाग से आग्रह है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए झुके हुए बिजली खंभों की मरम्मत या उन्हें बदलने की शीघ्र व्यवस्था की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *