सावरकर भवन हो रहा खंडहर खिड़कियां चोरी, सीलिंग खराब

कवर्धा| भारत माता प्रतिमा स्थल के सामने बने वीर सावरकर भवन की है, जो खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। यहां लगी लोहे की खिड़कियां चोरी हो चुकी है। कोई भी आसानी से अंदर घुस जाता है। असमाजिक तत्व अंदर बैठकर शराब पीते हैं। स्वच्छ कवर्धा का ढिंढोरा पीटने वाली नगर पालिका भवन की सफाई तक नहीं करा पा रहा है। भवन के अंदर लगी फॉल सीलिंग उखड़ रही है। बिजली बोर्ड टूट गए हैं और शौचालय भी बदहाल हो गए हैं। देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर पालिका ने इसकी वर्षों से सफाई नहीं कराई है। भवन को मरम्मत की जरूरत है। वर्ष 2009- 10 में तत्कालीन भाजपा सरकार में इस भवन का निर्माण कराया गया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में इसके मेंटेनेंस पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *