कवर्धा| राज्य में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण वाले मरीज की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के प्रभावी सर्वेक्षण व प्रबंधन के निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय व निजी अस्पताल को आईएचआईपी पोर्टल पर इन प्रकरण की अनिवार्य एंट्री करने कहा गया है। वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षण की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग करते हुए राज्य सर्विलांस इकाई को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने कहा गया है।


