4 गांवों में बनीं महिला कमांडो, रात में 2 घंटे करेंगी गश्त

सहसपुर लोहारा ब्लॉक का ग्राम भिंभौरी, लाखाटोला, बिडोरा और सिंघनगढ़। यहां लगातार अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस ने इन गांवों में महिला कमांडो टीम बनाई है। ये महिला कमांडो रोज रात 10 से 12 बजे तक दो घंटे गश्त करेंगी। इस दौरान कोई अवैध गतिविधि दिखती है, तो वे तुरंत ही पुलिस को सूचना देंगी। दरअसल, पिछले दिनों इन गांवों में देह व्यापार और शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिली थी। इससे नाराज महिलाएं आधी रात को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आ पहुंची थीं। दूसरे ही दिन पुलिस ने इन गांव में चौपाल लगाई। देह व्यापार और शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिर गांव में सघन कॉम्बिंग पेट्रोलिंग और रेड कार्रवाई कर अवैध कार्यों में संलिप्त कुछेक लोगों को चिन्हित किया। उन्हें चेतावनी दी गई थी। व्यवस्था: 15-15 महिलाओं की कमांडो टीम हर गांव में देह व्यापार की शिकायत को कबीरधाम पुलिस ने गंभीरता से लिया। चारों गांव में इस अवैध कार्य के खिलाफ महिलाओं को एकजुट किया। हर गांव में 15-15 महिलाओं की कमांडो टीम बना दी है। टीम की सभी महिला कमांडो को सीटी और टोपी दिए गए हैं। इसे पहन कर महिला कमांडो गांव में रात्रि गश्त करेंगी। पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर दिए पुलिस ने गांव के महिला कमांडों से कहा है कि कहीं भी अवैध शराब बनाने और बिक्री की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए। ताकि ग्रामीण किसी भी स्थिति में सीधे पुलिस को सूचना दे सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *