सासाराम की भाभी से लाता था ब्राउन शुगर, दो गिरफ्तार

रांची | सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित मछली चौक के पास से शनिवार को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो युवकों राहुल कुमार शर्मा आैर मोनू कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से करीब 7.64 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कहा है कि वे लोग बिहार के सासाराम स्थित मोची टोला में रहने वाली भाभी रूबी देवी से ब्राउन शुगर की खरीदारी कर रांची लाते हैं। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया है कि ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर विद्यानगर के अलावा करमटोली, अरगोड़ा स्थित हरमू मैदान, जगन्नाथपुर, हिनू आैर रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर युवकों को बेचता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *