साहिबजादों की शहादत को समर्पित कैंसर मेडिकल कैंप 16 को

अमृतसर| बीबी कौला जी चैरिटेबल हॉस्पिटल साहिबजादों की शहादत को समर्पित कैंसर मेडिकल कैंप 16 दिसंबर को लगाएगा । जिसका मकसद पब्लिक हेल्थ के बारे में अवेयरनेस फैलाना और कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचानना है। इस बारे में आज हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने पूरे स्टाफ के साथ विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें कैंप की तैयारियों, मेडिकल टीम की तैनाती और सुविधाओं के इंतज़ाम पर चर्चा की गई। कैंप के दौरान, अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट और मेडिकल स्पेशलिस्ट द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग, चेक-अप, काउंसलिंग और ज़रूरी टेस्ट फ्री में किए जाएंगे। भाई लिटिल ने कहा कि उनका मुख्य मिशन समाज के हर वर्ग को हेल्थ सर्विस देना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में हॉस्पिटल पहुंचकर कैंप का फायदा उठाएं और कैंसर के बारे में जागरूक हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *