श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजर कौर जी के चार साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित लासानी शहीदी मार्च सोमवार को निकाला जाएगा। यह मार्च श्री गुरु अंगद देव जी के निवास की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक के सहयोग से सुबह 11 बजे यह भंडारी पुल से शुरू होकर हॉल गेट, हॉल बाजार, टाउन हॉल, गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब से होते हुए गुरुद्वारा बुर्ज बाबा फूला सिंह जी अकाली पर समाप्त होगा। आयोजकों में शामिल हरमीत सिंह सलूजा ने बताया कि हर साल की तरह, माता खीवी जी मैमोरियल ट्रस्ट, श्री गुरु अंगद देव जी निवास द्वारा गुरु नगर श्री अमृतसर साहिब में साहबजादों की शहादत को समर्पित लासानी शहीदी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल बैंड, गतका पार्टियां, शबदी जत्था जैसी सभी गतिविधियां बच्चों द्वारा खालसाई ड्रेस में की जाएंगी।


