सिंगरौली उपचुनाव परिणाम घोषित, विजय साहू बने पार्षद:कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को 173 मतों से हराया; कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय साहू ने भाजपा उम्मीदवार को 173 मतों के अंतर से हराकर पार्षद पद पर कब्जा किया। इस उपचुनाव के लिए मतदान 1 जनवरी को हुआ था, जबकि मतगणना के बाद परिणाम 3 जनवरी को घोषित किए गए। मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुई। कुल सात राउंड की गिनती के बाद नतीजे सामने आए। कांग्रेस प्रत्याशी विजय साहू को 417 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 244 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल बन गया। जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशी विजय साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष बोले-जनता ने भाजपा के झूठे वादों को नकारा इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा के झूठे वादों और कथनी-करनी के अंतर के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने जोर दिया कि यह चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा गया था और मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। परिणाम आने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से जिला कांग्रेस कमेटी के शहर कार्यालय तक एक जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जो ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए जीत का जश्न मना रहे थे। इस जीत से वार्ड 34 की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *