सिंगरौली की तीरंदाज भव्या को मिले आधुनिक आर्चरी उपकरण:कलेक्टर ने कहा- ये नए तीर सीधे निशाने पर लगेंगे, बस मार्गदर्शन जरूरी

सिंगरौली जिले की टैलेंटेड तीरंदाज भव्या जायसवाल को कलेक्टर गौरव बैनल ने आधुनिक आर्चरी (तीरंदाजी) उपकरण भेंट किए। रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए दिए गए इन सामानों में ओलंपिक लेवल के तीर और वैनगार्ड स्पॉटिंग स्कोप शामिल हैं। यह कार्यक्रम कलेक्टर ऑफिस में आयोजित किया गया। भव्या जायसवाल ने अपनी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भव्या ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में हुए नेशनल सब जूनियर आर्चरी टूर्नामेंट में 13वां स्थान और जयपुर के नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में 18वां स्थान हासिल किया है। भव्या की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए प्रशासन उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार सपोर्ट कर रहा है। कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कलेक्टर गौरव बैनल ने भव्या को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये नए तीर सीधे निशाने पर लगेंगे। कलेक्टर ने भव्या को प्रेरित करते हुए कहा कि खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के लिए सही समय पर संसाधन और मार्गदर्शन मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने भव्या को कड़ी मेहनत जारी रखने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोच और समिति के सदस्य रहे मौजूद इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.डी. सिंह और तीरंदाजी कोच इंद्र कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने भव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा जताया कि सही सहयोग मिलने से भव्या भविष्य में और भी बड़ी जीत हासिल करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *