सिंगरौली के मोरवा बायोफ्यूल प्लांट में लगी आग:छह दमकलों ने घंटों बुझाई, कच्चे माल को भारी नुकसान की आशंका

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित पड़ताली गांव में एक बायोफ्यूल प्लांट में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए छह दमकल वाहनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन प्लांट में रखे कच्चे माल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्लांट परिसर में खुले में रखे पुआल से उठा धुआं आग की शुरुआत प्लांट परिसर में खुले में रखे पुआल से हुई। तेज हवा और सूखे पुआल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते प्लांट के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर करीब 2 बजे आग लगने के बाद प्लांट कर्मचारियों ने शुरुआती तौर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। दमकल टीम ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू यह प्लांट मोरवा निवासी सुरेंद्र जैन द्वारा संचालित आरएजे बायो फ्यूल प्लांट है। यहां पुआल, धान का भूसा और अन्य कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल तैयार किया जाता है, जिसकी आपूर्ति एनटीपीसी को की जाती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोरवा थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। प्लांट के टीनशेड को काटकर अंदर डाला गया पानी मौके पर मोरवा नगर निगम की दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके बाद एनसीएल झिंगुरदा और सीडब्ल्यूएस जयंत से भी दमकल वाहन बुलाए गए। आग बुझाने के लिए प्लांट के टीनशेड को काटकर भीतर तक पानी डाला गया। देर शाम तक करीब छह दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, प्लांट में रखे पुआल, धान के भूसे और अन्य कच्चे माल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *