सिंगरौली: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:10 दिन की फरारी के बाद पकड़ाया युवक; जेल भेजा

सिंगरौली में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक घटना से हुई। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को 10 दिनों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 जनवरी की है, जब निवास चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय पंकज बंसल ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने 4 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ निवास चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी शेषमणि पटेल और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। कछरा निवासी आरोपी पंकज बंसल को 10 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय देवसर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैढन भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सरई, चौकी प्रभारी निवास, सउनि त्रिवेणी पाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, आर. प्रभात कुमार दुबे, विडू सिंह, अमित कुमार और सतेन्द्र पाण्डेय की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *