सिंगरौली- पिता की डांट से नाराज बेटे ने की आत्महत्या:मालगाड़ी के आगे लेट गया, ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश

सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर एक बारहवीं कक्षा के छात्र का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी और मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मनिहारी गांव निवासी सन्नी गौड़ बैसवार के रूप में हुई है। वह एक स्कूली छात्र था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सन्नी को पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा था, जिससे वह नाराज था। परिजनों के अनुसार, डांट के बाद सन्नी घर से निकल गया और सीधे बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि उसने रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र का शरीर पेट के हिस्से से दो टुकड़ों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *