सिंगरौली में कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:मंत्री राधा सिंह के निवास का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका

सिंगरौली में मंत्री नेता कैलाश विजयवर्गीय के कथित अशोभनीय बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य मंत्री राधा सिंह के चितरंगी स्थित निवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया। घंटा बजाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने घंटा बजाकर सरकार को ‘गूंगी-बहरी’ बताते हुए जनहित के मुद्दों पर जागने का आह्वान किया। इस दौरान मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी। सरकार को ऐसे बयानों पर सख्त रुख अपनाना की मांग प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने पुलिसकर्मियों से कहा, ‘अगर कोई दिक्कत नहीं है तो हमें कम से कम मंत्री जी के दरवाजे तक जाने दीजिए। आप हमारे भी हैं और उनके भी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील घटनाओं पर गैर-जिम्मेदार बयान जनता की भावनाओं को आहत करते हैं और सरकार को ऐसे बयानों पर सख्त रुख अपनाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर की घटना पर जवाबदेही तय किए बिना बयानबाजी करना पीड़ितों के साथ अन्याय है। इस प्रदर्शन में जिला व ब्लॉक स्तर के कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में पुलिस-प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपने की बात कहते हुए भीड़ को शांत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *