सिंगरौली में गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल:प्रतिबंधित होने के बावजूद व्यावसायिक कार्य में हो रहा एलपीजी उपयोग

सिंगरौली जिले में घर-घर गैस पहुंचाने की पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। भारत पेट्रोलियम के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के दौरान बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। पाइपों को जोड़ने के लिए घरेलू सिलेंडर का हो रहा इस्तेमाल यह मामला शहर के महाजन तिराहे से नवानगर मार्ग पर सामने आया है, जहां गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पाइपों को जोड़ने के लिए गैस का उपयोग किया जा रहा है, और इस व्यावसायिक कार्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल हो रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जो सिलेंडर दिए गए हैं, वे उन्हीं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कंपनी या ठेकेदार के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। विभाग की जिम्मेदारी और निगरानी पर उठ रहे सवाल घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी खाद्य विभाग की होती है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कार्यालय में अनुपस्थित मिले। फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिससे विभाग की जिम्मेदारी और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *